इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नागरिक सुविधाओं के सतत विकास को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आज गुरुवार को वार्ड क्रमांक 43 में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयसीमा एवं स्थानीय आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में गति लाने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महापौर ने स्थानीय रहवासियों के साथ “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ता की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिक निगम सरकार द्वारा शहर में संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी दी गई। नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं, जिनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
वार्ड क्रमांक 43 के दौरे में निम्नलिखित विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। महावीर मंदिर गली नंबर 3 में उद्यान एवं सड़क रिस्टोरेशन कार्य, सामुदायिक भवन एवं धोबी घाट का निर्माण कार्य, वार्ड में सड़कों एवं डिवाइडर की सफाई एवं मरम्मत, आदर्श रोड की साज-सज्जा एवं गार्डन का सौंदर्यीकरण।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दिनों में निर्माण स्थलों पर विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था हो साथ ही कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी योजनाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जाएं ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान पार्षद दिनेश सोनगरा, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, झोन अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाटीदार, वार्ड अध्यक्ष दीपक बछेड़, भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर