April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, पीएम मोदी ने लाखो लोगो के साथ योग कर यह दिया संदेश

नईदिल्ली: आज शनिवार 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में मनाया जा रहा हैं। इस साल खास आयोजन ‘योग संगम’ के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा जगहों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से लोगों में योग किया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास के लिए एकत्र हैं। इस विशेष आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मौजूद रहें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापट्टनम में हैं। यहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं, तो बहुत कुछ याद आता है। वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिले और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। उन्होंने आगे कहा कि आज की दुनिया में ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। आज 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है, जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है, तभी पूरी मानवता का हित होता है। भारत की संस्कृति हमें सिखाती है- सर्वे भवंतु सुखिनः यानी सभी का कल्याण ही मेरा कर्तव्य है। मैं से हम की यात्रा ही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व का आधार है। दुर्भाग्य से आज पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रों में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुर्भाग्य से आज पूरी दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रो में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है। योग एक ऐसा पॉज बटन है, जिसकी मानवता को संतुलन की सांस लेने और फिर से नियंतरण पाने की जरूरत है। आइए इस योग दिवस को मानवता के लिए ओम को खोजने के लिए योग की शुरुआत के रूप में चिह्नित करें, जहां आंतरिक शांति समग्र शांति का मार्ग बन जाती है।

उन्होंने आगे कहा, “आज 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, मुझे गर्व होता है, जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में योग के प्रसार के लिए भारत योग के साइंस को आधुनिक रिसर्च से और ज्यादा सशक्त कर रहा है। देश के बड़े-बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च पर जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले, ये हमारा प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम सब मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। एक ऐसा आंदोलन, जो विश्व को शांति, स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाए। जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन में संतुलन पाए। जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त जहां योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने और जहां ‘Yoga For One Earth, One Health’ एक वैश्विक संकल्प बन जाए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं इस मौके पर वैश्विक समुदाय से गुजारिश करना चाहता हूं कि इस मौके पर अंतररा्र्रीय योग दिवस को मानवता के लिए योग की शुरुआत के रूप में मनाया जाए। यह वह दिन हो जब आंतरिक शांति एक वैश्विक नीति बन जाए, जहां योग को न केवल एक व्यक्तिगत अभ्यास के रूप में अपनाया जाए, बल्कि वैश्विक साझेदारी और एकता के लिए एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में अपनाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि हर देश और हर समाज को योग को एक साझा जिम्मेदारी बनाना चाहिए और सामूहिक कल्याण की दिशा में एक साझा योगदान बनाना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS (भारतीय नौसेना जहाज) पर सवार भारतीय नौसेना के जवान योग दिवस समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11 हजार से अधिक नौसैनिक और उनके परिवार के सदस्य प्रधानमंत्री के साथ भव्य सुबह के योग सत्र में शामिल हुए। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे लगभग 10 बाड़ों में मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक सभा का एक अभिन्न हिस्सा हैं। समुद्र में समानांतर प्रदर्शन में, विशाखापत्तनम के तट पर लंगर डाले भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का अभ्यास किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में योग प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जवानों संग योग किया। उन्होंने कहा कि योग आज जन-जन तक पहुंचा है।पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। दैनिक योग से आत्मविश्वास बढ़ता है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब रेल ब्रिज के ऊपर एक विशेष योग सत्र आयोजित करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में नागरिक प्रशासन, उत्तर रेलवे, सीआरपीएफ के अधिकारी, स्थानीय निवासी और योग के प्रति उत्साही लोग शामिल हुए, जिन्होंने चिनाब घाटी की लुभावनी सुंदरता से घिरे हुए आसन किए, जिससे यह उत्सव वास्तव में एक यादगार अनुभव बन गया।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दिल्ली कैंट स्थित करिअप्पा परेड ग्राउंड में योगाभ्यास किया। इस मौके पर सेना के कई अधिकारी और जवान भी उनके साथ शामिल हुए। योग अभ्यास के जरिए सभी ने स्वस्थ शरीर और शांत मन का संदेश दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ योग किया। इस कार्यक्रम में कई अन्य लोग भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर योग के विभिन्न आसन किए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शुरुआत से पहले इसरो ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी भागीदारी का ऐलान किया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत इसरो ने यह बताया कि एक इंसान के स्वास्थ्य और पृथ्वी की देखभाल के बीच गहरा संबंध है। इसरो ने मानसिक और शारीरिक संतुलन को भी जरूरी बताया। इसरो ने सभी लोगों से योग अपनाने की अपील की ताकि स्वस्थ जीवन, मजबूती और एक सतत भविष्य की दिशा में हम मिलकर आगे बढ़ सकें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हरियाणा के फरीदाबाद में अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सत्र का नेतृत्व किया

Share to...