April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Asian Athletics Championships 2025: जानें किस खिलाड़ी ने 10,000 मीटर दौड़ में दिलाया भारत को गोल्ड ओर किसने रेस वॉक में जीता ब्रॉन्ज

नईदिल्ली: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही है। भारतीय खिलाड़ी ने गोल्ड जीतकर बेहतरीन शुरुआत दी हैं। दक्षिण कोरिया के गूमी शहर में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले ही दिन भारत को दो पदक मिले, जिसमें गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

भारतीय स्टार खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में 28:38.63 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने जापान के मेबुकि सुजुकी (28:43.84 मिनट) और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप (28:46.82 मिनट) को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। भारत के सावन बड़वाल भी इस प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28:50.53 मिनट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

गौरतलब है कि गुलवीर भारत के लिए 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हैं। वे आगामी 5000 मीटर रेस में भी हिस्सा लेंगे, जहां उन्होंने 2023 की एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में भारत के सर्विन सेबेस्टियन ने 1:21:14 घंटे में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन रहा। चीन के वांग झाओझाओ (1:20:37 घंटे) ने स्वर्ण और जापान के केंटो योशिकावा (1:20:46 घंटे) ने रजत पदक हासिल किया। भारत के अमित खत्री ने 1:22:15 घंटे में रेस पूरी कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। सर्विन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस वर्ष की नेशनल गेम्स में आया था, जबकि इस स्पर्धा में भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:19:55 घंटे है जो अक्षदीप के नाम है।

भारत की स्टार जेवलिन थ्रोअर और एशियन गेम्स चैंपियन अन्नू रानी इस बार पदक से चूक गईं। उन्होंने महिला भाला फेंक प्रतियोगिता में 58.30 मीटर की सर्वश्रेष्ठ दूरी फेंकी जो कि उनकी तीसरी कोशिश थी, और वह चौथे स्थान पर रहीं। चीन की सू लिंगडान ने 63.92 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता, जबकि जापान की साए ताकेमोतो (58.94 मीटर) और मोमोने उएदा (58.60 मीटर) ने रजत और कांस्य पदक हासिल किया। अन्नू रानी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.82 मीटर है, जो भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

भारतीय खिलाड़ीयो के गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जितने पर साथी खिलाड़ियों सहित अन्य ने बधाई दि और इस गेम्स प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की कामना भी की हैं।

Share to...