इंदौर: इंदौर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ने लग गये है। शहर हो या गांव सभी जगह जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल बचाने हेतु श्रमदान के लिये बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे है। भविष्य के लिये जल और जीवन बचाने हेतु लोगों में इस अभियान के प्रति बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।
अभियान के तहत महू में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवनगर पिपलिया लोहार में खेड़ापति हनुमान आश्रम पर पृथ्वी माता की पूजा कर जल बचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आश्रम के मुख्य साधक महामंडलेश्वर महंत राजगुरु महाराज ने पांच देवी देवताओं -जन, जल, जंगल, धरती माता, गौ माता के संरक्षण करने के लिए संकल्प दिलाया । महाराज राजगुरु जी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में संत समाज को भी आगे आना चाहिए जिससे समाज और देश को एक नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश अग्निहोत्री, ग्राम पंचायत शिवनगर की सरपंच श्रीमती दुर्गा अशोक जरिया, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक आरती बर्वे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, राधेश्याम विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित थे।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान