April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह सपत्नीक बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी, वीवीआईपी, फ़िल्म व बॉलीवुड कलाकारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर अरिजीत सिंह सपत्नीक आज रविवार सुबह बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे। वे तड़के मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्नी कोयल रॉय भी उनके साथ रहीं।

बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह मंदिर में बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने भगवान महाकाल के नाम वाला कुर्ता पहन रखा था और मस्तक पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था। अरिजीत सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्मारती का दर्शन का लाभ लिया। अरिजीत सिंह लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। वे पूरे समय महाकाल की भक्ति में लीन रहे। आरती के पश्चात अरिजीत और उनकी पत्नी ने मंदिर की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किए। इस दौरान आकाश पुजारी द्वारा पूजन-पाठ कर जल अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर समिति की ओर से अरिजीत को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Share to...