भोपाल: फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी जनरेट करने में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं। प्रदेश में अब तक 72 लाख से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। फार्मर आई डी बनाने का कार्य राजस्व विभाग का अमला किसान भाइयों के सहयोग से विशेष कैम्प लगा कर कर रहा है। प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल फार्मर रजिस्ट्री आईडी जनरेट करने के कार्य की सतत मानीटरिंग कर रहे हैं।
आयुक्त भू-अभिलेख श्रीमती अनुभा सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार की एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत प्रदेश में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई हैं। इसमें प्रत्येक किसान के लिए एक यूनिक फार्मर आईडी बनायी जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का एक डाटावेस तैयार किया जा रहा है। जिससे किसानों को कम्प्यूटरीकृत प्रक्रिया से आसान ऋण प्राप्त करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि, फसल और कृषकों की जानकारी का सत्यापन इलेक्ट्रानिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जा सकेगा। इससे भौतिक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

More Stories
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख