उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्यपरिषद् की बैठक आज मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने की।
कार्यपरिषद की बैठक में विद्या परिषद् की अनुशंसानुसार, कार्यपरिषद के सदस्यों द्वारा सर्वानुमति से दिनांक 30 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले 29वें दीक्षान्त समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पद्मभूषण कमलेश डी. पटेल संस्थापक हार्टफुलनेस, हैदराबाद को डी.लिट् की मानद उपाधि प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यपरिषद् के सदस्य रूपचन्द पमनानी, राजेश सिंह कुशवाह, वरुण गुप्ता, श्रीमती मंजूषा मिमरोट, डॉ. कुसुमलता निंगवाल, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. गीता नायक, डॉ. कामरान सुल्तान, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. एस. के. मिश्रा, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा प्रभारी पवन चौहान एवं कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा उपस्थित थे।
बैठक के अंत में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

More Stories
पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान आज, मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगी कतारें
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान