देवेशराज राय
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के ललित कला, संगीत एवं नाट्य अध्ययनशाला की विद्यार्थी कलाकार, बिहार की बेटी, अलका कुमारी ने प्रख्यात लोक संगीत और पॉप-रॉक गायक कैलाश खेर के प्रति अपनी कला के माध्यम से सम्मान प्रकट किया।
अलका ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत कर A3 आकर के कागज पर वाटर कलर (जल रंग) से कैलाश खेर की मनमोहक पेंटिंग बनाई थी।
जिसे यूनाइटेड कॉन्शियसनेस संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक शांति सम्मेलन के शुभारंभ के दौरान विगत 14 फरवरी को उज्जैन आए संगीतकार कैलाश खेर को समर्पित किया। कैलाश खेर ने अलका कुमारी के इस सम्मोहनकारी पेंटिंग को न केवल स्वीकार किया बल्कि भूरी-भूरी प्रशंसा भी की।
कैलाश खेर ने अलका की कला की सराहना करते हुए कहा कि “युवा प्रतिभाएं भारतीय कला और संस्कृति की धरोहर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।”
अलका कुमारी ने अपनी इस पेंटिंग को कैलाश खेर को समर्पित करते हुए कहा कि “संगीत की दुनिया के जादूगर कैलाश खेर जी को मेरी कला समर्पित, उनकी आत्मीय आवाज़ और प्रेरणादायक सफर हमेशा मुझे प्रेरित करते हैं। यह पल मेरे लिए बेहद खास है।”
अलका कुमारी अपने इन तमाम उपलब्धियों के बदौलत न केवल विक्रम विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उज्जैन के साथ ही साथ अपने गृह-राज्य बिहार का भी नाम रोशन कर रहीं हैं।
गौरतलब हैं कि पूर्व में भी अलका ने विगत वर्ष 2024 में विक्रमोत्सव के समापन में प्रख्यात संगीतकार जुबिन नौटियाल और हाल ही में उज्जैन में हुए ठहाका महोत्सव में तुषार कपूर जैसी कई बड़ी हस्तियों को उनकी कलाकृति समर्पित कर लगातार विक्रम विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं।
अलका के इस मेहनत और लगन को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोo अर्पण भारद्वाज, कुलानुशासक प्रोo शैलेंद्र कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष प्रोo जगदीश चंद्र शर्मा, कला-गुरु डॉo लक्ष्मीनारायण सिंह रोडिया और डॉo महिमा मरमट ने उन्हें बधाई दी और इसी प्रकार नवसृजन के लिए प्रेरित किया।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर