राज पटैरिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शासन मे आने से पहले कई बड़े फैसले लेने की बात कही थी, जिसमे उन्होंने रूस – युक्रेन युद्ध खत्म करवाने को लेकर भी जोर दिया था। हाल ही में रूस – युक्रेन जंग मे एक नया मोड सामने आया है, जिसमे ट्रंप ने अमेरिका द्वारा की जा रही सहायता के बदले युक्रेन के दुर्लभ मृदा एवं खनिज भंडारों की मांग कर दी है।
अमेरिका मे राष्ट्रपति चुनाव के पहले तक डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस – युक्रेन के बीच काफी समय से चल रही जंग को खत्म करने का जायजा लिया गया था पर ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही उनके फैसलों से लगातार युक्रेन पर दबाब बढ़ता जा रहा है। जिसमे सबसे पहले तो उन्होंने युक्रेन जाने वाली सहायता को बंद करने की बात कही थी, उसके बाद उन्होंने US-AID को भी बंद किया जिसके द्वारा युक्रेन को वित्तीय सहायता मिलती थी और हाल ही में ट्रंप ने युक्रेन को मिल रही सहायता के बदले दुर्लभ मृदा और खनिज भंडारों की मांग कर दी है।
गौरतलब है कि युक्रेन यूरोप मे दुर्लभ खनिज संसाधनों का केंद्र है तथा यहाँ पर यूरेनियम, लिथियम और टाइटेनियम जैसे खनिज बड़ी मात्रा मे उपलब्ध है । जिसपर अमेरिका की नज़र है क्युंकि वह इन खनिजों को चीन से आयात करता है।
ट्रंप ने कहा ‘ हम यूक्रेन को बता रहे हैं कि उनके पास बहुत कीमती दुर्लभ खनिज हैं, हम यूक्रेन के साथ एक ऐसा समझौता करना चाहते हैं, जिसमें हमारी मदद के बदले वो हमें अपने दुर्लभ खनिज संसाधन दे ‘। जिसमे जलेंस्की द्वारा सकारात्मक पृतिक्रिया दी गयी है और उन्होंने युक्रेन की सुरक्षा के बदले किसी भी प्रकार के समझौते करने की बात कही है। साथ ही जलेंस्की ने इस बात का हवाला दिया की युक्रेन के ज्यादातर खनिज भंडारों पर रूस ने कब्जा कर रखा है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ