गुजरात: गुजरात के बनासकांठा के थराद नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां खेंगरपुरा गांव के पास रेत से भरा एक डम्पर मजदूरों पर पलट गया। जिससे सड़क के साइड में मजदूरी करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं, डम्पर मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एक डंपर सड़क के साइड में मजदूरी कर रहीं तीन महिलाओं और एक बच्चे पर पलट गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे ओर लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए मृतकों के शवों को जीसीबी के माध्यम से खोदकर बाहर निकलवा लिया गया है साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजवा दिया गया है। थराद पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।
हादसे में सभी मृतक दाहोद जिले के थे, जो वहां मजदूरी के लिए आए थे। थराद पुलिस के अनुसार रोड का काम चल रहा था और वहां टर्निंग पर से निकलने की जगह नहीं थी। इसके बावजूद भी ड्राइवर डम्पर निकालने की कोशिश कर रहा था। जिसकी वज़ह से डम्पर पलट गया।
फिलहाल सभी मृतको का पीएम करवाकर सभी के शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ