रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में संभाग में नशामुक्ति अभियान और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा संभाग के सभी जिलों में पिछले 6 महीने में नशीले पदार्थों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान को लगातार जारी रखें। नशीले पदार्थों की बिक्री के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाना आवश्यक है। युवा पीढ़ी को नशे की राह में भटकने से बचाने के लिए आमजन की भागीदारी से नशामुक्ति अभियान चलाना होगा। रीवा शहर में नशामुक्ति तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी विशेष प्रयास करें।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नगर निगम और यातायात पुलिस मिलकर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करें। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए स्थाई उपाय करें। नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में पर्याप्त वाहन क्षमता की पार्किंग का निर्माण करायें। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों और आमजनों से भी सुझाव प्राप्त करें।
समीक्षा बैठक में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर बीएस जामोद, प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
Keshalochan Ceremony Updates: बसारी दरवाजा स्थित निवास पर हुआ दीक्षार्थियों का सम्मान, भावुक माहौल में दी गई विदाई
Death Postmortem Updates: ASP ने कहा मेडिकल हिस्ट्री और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, इलाके में फैली सनसनी
CM Mohan Yadav Memorandum Updates: भस्मार्ती व वीआईपी दर्शन में अनियमितताओं के आरोप, संतों के साथ अभद्रता पर जताई नाराजगी