इंदौर: संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित अभिलेखीय विरासत पर आधारित 6 दिवसीय दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन 28 जनवरी से 02 फरवरी तक केन्द्रीय संग्रहालय इंदौर में किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक सुश्री उषा ठाकुर 28 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे केन्द्रीय संग्रहालय में करेंगी।
इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की रियासत कालीन अभिलेखीय विरासत की झलक प्रस्तुत की गई है। इसमें तत्कानीन राजनैतिक घटनाओं, प्रशासनिक निर्णयों तथा अन्य विषयों के साथ-साथ इंदौर शहर का नक्शा, महाराजा यशवंतराव का वायसराय को बधाई संदेश, होलकर राज परिवार का वंशवृक्ष, महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के संबंध में पत्र, इंदौर में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार, इंदौर में भारत छोड़ों आन्दोलन तथा महाराजा होलकर द्वारा महात्मा गांधी के जन्म दिन पर बधाई संदेश एवं इंदौर रियासत के ऐतिहासिक दस्तावेज एवं शासकों के छायाचित्र भी प्रदर्शित किये गये है।
यह प्रदर्शनी 28 जनवरी से 02 फरवरी तक रोजाना प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक जन-सामान्य के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर