उज्जैन: गणतंत्र दिवस पर भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा उज्जैन के महाकवि कालिदास संस्कृत अकादमी में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन 99 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर द्वारा किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नागर को राज्य सरकार द्वारा जननायकों के नाम पर विश्वविद्यालयों के शुभारंभ की योजना की जानकारी दी गई। स्वंतत्रता संग्राम सेनानी नागर ने देश के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को उचित सम्मान देने की सराहना की। उन्होंने सभी से देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ जीवनपर्यंत राष्ट्र सेवा करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य सरकार की योजनाओं पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगायी जाती है।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे