April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बैतूल के बैतूल बाजार चौक की दुकानों में लगी भीषण आग, पांच दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

बैतूल(विनोद पातरिया): बैतूल जिले के बैतूलबाजार नगर के बाजार चौक में बीती रात दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे पांच दुकान जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहनों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि मंगलवार सुबह 6 बजे तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना रात ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है।

बाजार चौक स्थित बल्लू गुप्ता का बरसो पुराना मकान है जिसमे दुकानें बनी हुई है। इन्ही दुकानों में रात को अचानक आग लग गई और सब कुछ जलकर खाक हो गया l

प्रत्यक्षदर्शी मदन मालवीय ने बताया की उनका मकान बाजू से ही लगा हुआ है। रात ढाई बजे के करीब आग लगने से लकड़ी जलने की बहुत तेज आवाज आ रही थी साथ ही धुंआ भी आ रहा था जिसके बाद उन्होंने घर से बाहर देखा तो बल्लू गुप्ता की दुकान में भयानक आग लगी हुई थी। आग देख उन्होंने मोहल्ले में जोर जोर से आवाज लगाई। सबको फोन किए तब लोग यहां इकट्ठा हुए और आज बुझाने लगे।

आग लगने की सूचना मिलते मकान मालिक बल्लू गुप्ता भी मौके पर पहुँचे। उन्होंने देखा की दुकानों मे भीषण आग लगी हुई है और तेज लपटें उठ रही थी। आग की सूचना दमकल गाड़ियों को दी गई। तब बैतूल बाजार नगर परिषद और बैतूल की दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई सुबह 6 बजे तक आग बुझाने का कार्य चलता रहा l

भीषण आग लगने से पांच दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस अग्नि कांड में बैतूल बाजार निवासी दीना राठौर की मोटर वाइंडिंग की दुकान, महेश राठौर का पान ठेला ,एक सेलून दुकान और दुकान मालिक बल्लू गुप्ता का शादियों में खाना बनाने का सामान भी जलकर खाक हो गया है l

बैतूल बाजार के बाजार चौक में देर रात तक खुला रहता है और यंहा लोग मौजूद रहते है बाजार चौक के पान ठेलों पर लोगों का देर रात आना जाना लगा रहता है। बीती रात भी बाजार चौक पर रात्रि डेढ़ बजे तक लोग मौजूद थे। उनके जाने के बाद इन दुकानों में करीब ढाई बजे आग लग गई। मकान बहुत पुराना था जिसमे सागौन की भारी भरकम लकड़ियां लगी हुई थी इन्हीं लकड़ियों में आग लगने से आग भड़क उठी और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुआं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था । घटना की सूचना मिलने पर बैतूलबाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग की सूचना पर लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। दमकल वाहनों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ठ नही हो पाया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...