भोपाल: राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने आज रविवार को आरुषि संस्था की 20 वीं ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जय घोष से रैली में ऊर्जा का संचार करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने डी.बी. मॉल परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि ब्लाइंड चैलेंज कार रैली का आयोजन अद्भुत प्रसंग है। कार रैली में दिव्यांग नेवीगेटर, अपनी दिव्य शक्तियों से वाहन चालक को रास्ता बताकर मंज़िल तक पहुंचाएंगे। दिव्यांगजनों की शक्तियों से समाज का साक्षात्कार कराएंगे।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए आरुषि संस्था के प्रयास सराहनीय है। राज्यपाल पटेल का संस्था की बालिका सुश्री स्तुति दोशी ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के डायरेक्टर डॉ. अमिताभ पाण्डे ने शॉल और स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिनन्दन किया। बालिका सुश्री स्नेहा ने भी अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम में आरूषि संस्था के डायरेक्टर अनिल मुदगल, उद्योगपति एवं समाजसेवी दिलीप सूर्यवंशी, कार रैली के दिव्यांग नेविगेटर, वाहन चालक, अन्य प्रतिभागी और उनके परिजन उपस्थित थे।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी