नईदिल्ली: आम आदमी के महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। इनमें अगर सबसे ज्यादा उपयोग में किए जाने वाले दस्तावेज की बात की जाए तो वह आधार कार्ड है।
भारत की तकरीबन 90 फीसदी जनसंख्या के पास आधार कार्ड मौजूद है। स्कूल-काॅलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं तक में लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। हर काम के लिए जरूरी है आधार कार्ड। कई बार लोगों से आधार कार्ड बनवाते वक्त कुछ जानकारियां गलत दर्ज हो जाती हैं। जो बाकी दस्तावेजों में मैच नहीं करती। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ जाता है लेकिन आधार कार्ड में आपको जानकारी अपडेट करवाने का मौका मिलता है।
अगर आप भी अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं। तो आपके लिए एक बेहद सही मौका चलकर सामने आया है। UIDAI की ओर से आपको मौका दिया जा रहा है, हालांकि पहले इसकी डेडलाइन 14 दिसंबर तक की थी। लेकिन अब इसमें UIDAI की ओर से इजाफा कर दिया गया है। फ्री में आधार अपडेट करवाने की डेड लाइन को UIDAI ने 14 सितंबर से लेकर 6 महीने तक के लिए बढ़ा दिया है, यानी अब आप 14 जून 2025 तक इसे फ्री में अपडेट करवा सकेंगे।
अगर आप भी UIDAI की ओर से फ्री आधार अपडेट की सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा और आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट