गोवा: गोवा के समुद्री तट पर एक हादसा हुआ हैं। भारतीय नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, गोवा में मछली पकड़ने वाला एक जहाज भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकरा गया। मछली पकड़ने वाले जहाज में 13 चालक दल मौजूद थे। टक्कर के बाद सभी लापता हो गए।
हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ही भारतीय नौसेना ने बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लापता लोगों की तलाश में 6 जहाज और विमान तैनात किए गए। काफी जद्दोजहद के बाद टीम ने चालक दल के 11 सदस्यों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया हैं, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। नौसेना की टीम इनकी तलाश में जुटी हुई है।
रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि एक पोत मार्थोमा गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर एक स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी से टकरा गया। इससे पोत में सवार 13 लोग समुद्र में लापता हो गए। इसके बाद फौरन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया की 11 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र मुंबई (MRCC) के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन और तेज करने के लिए कोस्ट गार्ड सहित अतिरिक्त संसाधनों को इलाके में लगाया गया है। इसके अलावा इस घटना की जांच भी की जा रही है।

More Stories
मंदसौर जिला अस्पताल में 29 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी