भारत देश में प्रतिभाओं की कमी नही हैं। भारतीय खिलाड़ी विश्व में भारत का परचम फहरा रहें हैं। उभरती हुई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ ने शनिवार को जर्मनी के सारब्रकेन में आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया।
भारत की दिग्गज महिला शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बाद सारब्रकेन भारत के बाहर वुमेंस सिंगल्स में BWF वर्ल्ड टूर सुपर 300+ फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं। हाइलो ओपन में जूली जैकबसेन को मालविका ने 23-21, 21-18 से हराया और एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट की छठी वरीयता प्राप्त मालविका ने जैकबसेन को 44 मिनट तक चले मैच में 23-21, 21-18 से मात दी। मैच के दोनों ही सेट करीबी रहे। मालविका खिताबी मुकाबले में डेनमार्क की सातवीं वरीयता प्राप्त मिया ब्लिचफेल्ड से भिड़ेंगी।
23 वर्षीय मालविका बंसोड़ नागपुर की रहने वाली हैं। वे पिछले 5 साल से लगातार प्रोफेशनल बैडमिंटन खेल रही हैं। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा खिताब उनके हाथ नहीं लगा है, लेकिन जब वे BWF वर्ल्ड टूर सुपर 300+ फाइनल में खेलेंगी तो अपना नाम उन महान हस्तियों के साथ लिखवा सकती हैं, जिन्होंने ये खिताब जीता है। मालविका ने 2019 में मालदीव और नेपाल इंटरनेशनल जैसे अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं, लेकिन कोई इस तरह का टूर्नामेंट नहीं जीता है, जिससे उनको ज्यादा लाइमलाइट मिले। बंसोड़ ने जूनियर और सीनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीते हैं।

More Stories
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया