April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी के शोधार्थी पीएचडी शोध छात्रवृत्ति के लिए 18 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं दिव्यांग श्रेणी (सभी वर्ग) के शोधार्थियों को पीएचडी शोध छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके अनुसार सत्र 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग दिव्यांग श्रेणी के सामान्य, पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के शोधार्थी, पीएचडी शोध छात्रवृत्ति के लिए 18 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

उक्त शोधार्थियों को अपना आवेदन पत्र, संस्था/शोध केन्द्र से अग्रेषित कराकर कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, तृतीय तल सतपुडा भवन, भोपाल में 18 नवंबर तक जमा करना, भेजना होगा।

विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाईट www.highereducation.mp.gov.in पर नवीन निर्देश के अंतर्गत उपलब्ध है, जो अनुसूचित जाति/जनजाति एवं दिव्यांग दिव्यांग श्रेणी के सामान्य, पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के शोधार्थियों को पीएच.डी. शोध छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने के बावत” शीर्षक पर अंकित है।

Share to...