April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमेरिका व इंडोनेशिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से, 45 व 25 सदस्यीय भारतीय टुकड़ीयां हुई रवाना

नईदिल्ली: भारतीय सेना दूसरे देशों के साथ सैन्य अभ्यास कर लगातार अपनी सैन्य क्षमता के बढोतरी के प्रयास कर रही हैं। आपसी सैन्य अभ्यास से सैनिकों को कई नई तकनीकों व हथियारों का अभ्यास होने के साथ ही उनकी क्षमता में व्रद्धि कर रहे है। इसी क्रम में अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ के लिए भारतीय सेना की 45 सदस्यीय टुकड़ी शुक्रवार को इडाहो रवाना हुई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का यह 15वां संस्करण है, जो इडाहो में 2 से 22 नवंबर तक आयोजित होगा।

इस अभ्यास का मकसद रेगिस्तान और अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संयुक्त विशेष बलों के संचालन और संयुक्त क्षमताओं को विकसित करना है। यह भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच इस साल का दूसरा अभ्यास होगा, इससे पहले सितंबर में राजस्थान में ‘युद्ध अभ्यास’ आयोजित किया गया था। इसमें दोनों देशों की ओर से 45-45 कर्मी शामिल होंगे। अभ्यास का पिछला संस्करण दिसंबर 2023 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।

इसी के साथ ही इंडोनेशिया के साथ संयुक्त अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति-24’ के लिए भारतीय सेना की 25 सदस्यीय विशेष टुकड़ी शुक्रवार को इंडोनेशिया रवाना हुई। इस अभ्यास का मकसद आपसी सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति-24’ का 9वां संस्करण 1 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक कर रहे हैं।

Share to...