November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनंत चतुर्दशी विशेष: क्या गणेशजी विसर्जन करने से सच में अपने धाम जाते हैं?

अनंत चतुर्दशी विशेष(झलक शिकारी):
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नम कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

रिद्धि सिद्धि दायक विघ्नहर्ता गौरिसुताय गजानंद गणेश जी का आज विसर्जन है जिस हेतु भगवान गणेश जी को सबंधु कैलाश पर विदाई दी जाती है। परन्तु क्या गणेश जी विसर्जन करने से सच में अपने धाम जाते है? नहीं। यह सनातन धर्म की विशेषता है कि जो मृत्युलोक में सशरीर जन्म लेता है। वह अपने शरीर को एक समय छोड़ता है। इसके नियम से स्वयं भगवान भी अछूते नहीं है। चाहे वह श्री राम हो, श्री कृष्ण हो या भगवान गजानंद। अष्ट चिरंजीवीयों को भी चारों युग समाप्त होने पर अपना शरीर छोड़ना ही है। भगवान अपनी लीला से यह बताते है कि मनुष्य को अपने शरीर पर, अपने धन ऐश्वर्य पर घमंड नहीं करना चाहिए। यह काल चक्र है इसमें भगवान भी यदि शरीर से जन्म लेते है तो उन्हें अपना शरीर त्यागना ही होगा, सिर्फ आत्मा अमर है। इसलिए मनुष्य को काम, क्रोध, मद, लोभ, अहंकार को त्याग कर अच्छे कर्म करने चाहिए। और आपस में प्रेम भाव से रहना चाहिए। गजानंद गणेश जी आज विसर्जित हो रहे है परन्तु वे सदैव हमारे साथ है। और अगले वर्ष पुनः विराजित होंगे। यह काल चक्र है इसमें मनुष्य को भक्ति भाव और प्रेम से विचरण करना चाहिए।
जय गजानन गणेश जी की ।।

Share to...