इंदौर: सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों के राहत एवं पुनर्वास, उपचार, क्षतिपूर्ति के संबंध में इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने धार, झाबुआ और अलीराजपुर जिला कलेक्टर के साथ वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेते हुए समीक्षा की।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि सिलिकोसिस पीड़ितों के स्वास्थ्य जांच हेतु नियमित रूप से स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन हो। पीड़ितों के आयुष्मान भारत योजना कार्ड सहित अन्य योजनाओं के लाभ की स्थिति को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए सिलिकोसिस प्रभावित परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा और अन्य शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित हो। इसके लिए श्रम विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अमला नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सिलिकोसिस प्रभावितों हेतु किये जा रहे प्रयास और कार्यों को प्रत्येक टीएल बैठक में समीक्षा के स्थायी एजेन्डा में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने सिलिकोसिस प्रभावितों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश पर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली।
बैठक में कलेक्टर धार प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर झाबुआ श्रीमती नेहा मीणा एवं कलेक्टर अलीराजपुर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर सहित श्रम विभाग से संचालक श्रीमती नमिता तिवारी, संयुक्त संचालक सुश्री अम्रिता टैगोर सहित स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध