उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा भारत में पुस्तकालय व्यवसाय में विक्रम विश्वविद्यालय के प्रथम विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बदलती शिक्षा और सामाजिक संरचना में पुस्तकालयों के लिए अवसरों और चुनौतियों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (OCLCESC-2024) का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त 2024 को प्रतिदिन प्रातः काल 10:00 से सन्ध्या तक स्वर्ण जयंती सभागार में किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 22 अगस्त को प्रातः काल 10:00 बजे होगा। विशिष्ट अतिथि एसएलए एशिया कम्यूनिटी के अध्यक्ष एवं लखनऊ केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन प्रो एम पी सिंह करेंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक डॉ. सोनल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी में देशभर के पुस्तकालय विज्ञान के विशेषज्ञ भाग लेंगे, साथ ही अनेक विद्वान ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
आयोजन को लेकर आज हुई बैठक में कुलानुशासक प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, समन्वयक डॉ. डीडी बेदिया, डॉ विष्णु सक्सेना, डॉ क्षमाशील मिश्रा, डॉ पवनेंद्र नाथ तिवारी आदि सहित विभिन्न समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त