April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला रेडियोएक्टिव एलीमेंट, कार्गो एरिया कराया खाली NDRF टीम भी पहुंची

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रेडियोएक्टिव एलिमेंट मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद कार्गो एरिया को खाली करा लिया गया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडियोएक्टिव एलिमेंट तब पकड़ में आया, जब जांच के लिए लगेज की स्कैनिंग की जा रही थी फिलहाल जांच की जा रही है कि आखिर कैसे एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलिमेंट पहुंचा?

मामले में सीसीएसआई (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा) एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने एक बयान भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि मेडिकल कंसाइनमेंट ने रेडियोधर्मी पदार्थ के लिए अलार्म सक्रिय कर दिया है। अलार्म के कारण का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को बुलाया गया है। स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। इसका एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बताया जाता है कि रेडियोएक्टिव एलिमेंट लकड़ी के बॉक्स में पैक था। इसी दौरान वह लीक हो गया। जिससे अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही सुरक्षा में तैनात जवान एक्टिव हो गए। इसके बाद एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया है। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कहां से यह पदार्थ एयरपोर्ट पहुंचा।

Share to...