April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जल संसाधन मंत्री ने किया राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल: राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का आज जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट द्वारा निरीक्षण किया गया।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में प्रदेश के निर्मित अति महत्वपूर्ण श्रेणी के 54 बांधों के जल भराव से संबंधित आंकड़ों का डाटा संग्रहीत और संधारित किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की महत्वपूर्ण नदियों में जल की आवक से संबंधित गेज स्टेशन पर पानी की गहराई के आंकडे़ भी संधारित किये जाते हैं। अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में इससे संबंधित जानकारी प्रतिदिन राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव राजस्व, को भी उपलब्ध कराई जाती है।

मंत्री सिलावट द्वारा उपस्थित अधिकारियों को वर्षाकाल के दौरान सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये गये।

Share to...