भोपाल: मप्र में भारी बारिश का दौर लगातार जारी हैं। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो रहे है तो कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही हैं। प्रदेश में कई नदियां उफान पर है।
प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी आज बाढ़ से निपटने के लिए समीक्षा बैठक की ओर सभी अधिकारियों को बाढ़ और अत्यधिक बारिश को लेकर अलर्ट रहने और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में लोगों को तमाम तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज नर्मदापुरम, देवास और मंदसौर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर तेज बारिश के साथ आंधी- तूफान चलने की भी उम्मीदे हैं।
वही मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के 8 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के अनुसार आज बैतूल, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा में जोरदार बारिश होगी साथ ही साथ यहां पर आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट के अलावा येलो अलर्ट भी 20 जिलों में जारी किया गया हैं। विभाग के अनुसार विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह जिला में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों और बांधों का जलस्तर भी बढ़ गया हैं। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगह से तेज बहाव में लोगों को डूबते हुए खबरें सामने आ चुकी है।
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदी, तालाब और डेम लबालब पानी से भर गए हैं। कई बांधो के गेट खोलकर पानी निकाला गया हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई या 1 अगस्त तक फिर स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बैतूल, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, राजगढ़, भोपाल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिला शामिल हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट