टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 की जंग जारी है। सुपर 8 के एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने अपने से मजबूत टीम और वर्ल्डकप के दावेदारों में से एक ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर टी20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया पर 21 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया हैं।
आज रविवार 23 जून को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए खिताब की दावेदारों में से एक टीम ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन वह 127 रन पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान की जीत के हीरो गुलबदीन नायब रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। अफगानिस्तान ने इसके साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया। पिछले साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़कर अफगानिस्तान से मैच छीन लिया था।
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम ने छह विकेट पर 148 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 60 रनों
की पारी खेली, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। वहीं इब्राहिम जादरान ने छह चौके की मदद से 48 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने इस मैच में हैट्रिक ली। कमिंस ने लगातार गेंदोंपर राशिद खान, करीम जनत और गुलबदीन
नायब को आउट किया। पैट कमिंस ने लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक ली है। इससे पहले उन्होंने
बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भी हैट्रिक ली थी। इसके अलावा एडम जाम्पा ने दो और मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।
अफगानिस्तान से मिले 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत ही खराब हुई। मैच के पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर ट्रेविस हेड आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 0 रन पर 1 विकेट हो गया। वही तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श 12 रनों पर आउट हो गए। उसके बाद वॉर्नर भी बड़ी पारी नही खेल पाएं और आउट हो गए। 32 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया मुसीबत में दिखाई पड़ रही थी। जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए लक्ष्य की और पहुँचाया। मैक्सवेल 41 गेंदों पर 59 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम उभर नही सकी और अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी नही करने दिए और रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया। अफगानिस्तान टीम की जीत के हिरो गुलबदीन नायाब रहे जिन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और 21 रनों से जीत दर्ज कर टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 के मुकाबले में बड़ा उलटफेर कर दिया।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम