मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। वही करीब 40 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ से गंभीर अवस्था मे 4 लोगो को भोपाल रेफर किया गया हैं।
यह घटना राजगढ़ के पीपलोदी में रविवार रात आठ बजे के आसपास उस समय हुई, जब बारातियों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया। बारात राजस्थान के मोतीपुरा से कुलामपुर बारात जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 70 बाराती थे। ट्रैक्टर पलटने से ट्रॉली के नीचे दबने से लोगो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायलों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगो को निकालने के लिये जेसीबी बुलाई ओर फिर लोगो के शवों को निकाला गया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 5 बच्चे और 3 युवक शामिल हैं।
हादसा राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पिपलोदी कि पास हुआ हैं। ट्रैक्टर में राजस्थान के इकलेरा के समीप स्थित मोतीपुरा गांव से तातुडिया परिवार की बारात राजगढ़ के पास देहरिनाथ पंचायत के गांव कमालपुर आ रही थी।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और लोगो को अस्पताल पहुँचाया। घटनास्थल पर एसपी और कलेक्टर भी पहुँचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक और मंत्री नारायण सिंह पंवार मौके पर मौजूद हैं। हम राजस्थान सरकार और पुलिस के संपर्क में हैं। घायलों को राजगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मृतकों के परिवार वालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जो काफी दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस घटना में अपनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी