April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो सोने के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार

रतलाम: रतलाम आरपीएफ पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। आरपीएफ ने 1 किलो सोने के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। रतलाम आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर से 80 लाख रुपए कीमती एक किलो से अधिक वजन के सोने के जेवरात के साथ युवक को पकड़ा है।

युवक स्टेशन के पुराने माल गोदाम एरिया से काले रंग के पिट्टू बेग में जेवरात लेकर जा रहा था। शंका होने पर जांच करने पर सोने के आभूषणों की जानकारी मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12.30 बजे रतलाम माल गोदाम एरिया से एक युवक पिटु बेग टांगे गुजर रहा था। ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ टीम के हेड कांस्टेबल अजयराव बाविस्कर, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शर्मा व कांस्टेबल विपिन मेहता की नजर पड़ी। शंका होने पर इसे रोककर बेग की जांच की गई। बाद में इसे आरपीएफ पोस्ट लेकर गए। जांच की तो बैग में 1124.43 ग्राम वजनी सोने के जेवरात निकले। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए के लगभग है। पूछताछ करने पर युवक ने अपना पूरा नाम भगवान सिंह स्थायी निवास खेरावड़ी, जिला राजसमंद, राजस्थान बताया।

आरपीएफ के अनुसार सोने के ज्वेलरी के संबंध में संबंधित के पास से कोई बिल व रसीद नहीं मिली। पूछताछ पर उसने रतलाम शहर चांदनी चौक स्थित KD ज्वेलर्स का डिलेवरी चालाना बताया। जिसमें सभी आभूषण प्रति नग व वजन के साथ चालान में इंट्री मिली। लेकिन कीमत एवं GST के संबंध में कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति डिलेवरी बॉय है। रतलाम से जबलपुर के अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां डिलेवरी करने जा रहा था।

आरपीएफ डिविजनल सिक्युरिटी कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल युवक को पकड़ लिया गया है और ज्वेलरी का वजन करवा लिया गया है लेकिन इस सम्बंधित गोल्ड को लेकर इनकम टैक्स व जीएसटी को सूचित कर दिया गया है, आगे की कार्रवाई दोनों विभाग करेंगे।

Share to...