इंदौर: इंदौर नारकोटिक विंग ने मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। विंग ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपए कीमत की 150 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। खरगोन जिले के कसरावद से आरोपियों शाहरुख और सलीम खान को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल आर्थिक राजधानी इंदौर में नारकोटिक विंग एडिशनल एस पी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की इंदौर में एमडी ड्रग की बड़ी सप्लाई डिलीवरी होने वाली है। जहा खरगोन जिले के कसरावद में नारकोटिक्स विंग ने दबिश देते हुए शाहरुख उम्र 31 वर्ष और सलीम उम्र 27 वर्ष नामक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनके पास से 150 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 35 लाख रुपए आंकी जा रही है जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कश्मीर से ड्रग्स लाकर ड्राइवर इन्हें सप्लाई करता था। पीओके(POK) कनेक्शन आने के बाद नारकोटिक्स विंग और सक्रिय चुका है।
पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने POK से लाकर ड्रग्स तस्करी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।
बता दें की मादक पदार्थ की खपत प्रदेश की इंदौर जिले में होती है। जहां पर नारकोटिक विभाग और पुलिस की कार्रवाई के आंकड़े यह साबित करते हुए भी नजर आते हैं लेकिन जिस तरह से राजस्थान, महाराष्ट्र, और नेपाल से होते हुए उत्तर प्रदेश के रास्ते से प्रदेश में मादक पदार्थ की तस्करी होने की बात भी कई बार सामने आ चुकी है लेकिन इस बार शहर के विभिन्न जिलों से शहर में प्रवेश करने से पहले ही नारकोटिक विभाग ने मादक पदार्थ को जप्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। शहर में जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं उसके पीछे अधिकांश मामले मादक पदार्थ के सेवन से ही जुड़े सामने आते हैं। जिनमें लूटपाट, चोरी, डकैती जैसी वारदात आम है। इन मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं अधिकांश रूप से प्रभावित है जिसके चलते वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए कई बार पकड़े जाते हैं या फिर दे चुके होते हैं।
फिलहाल नारकोटिक्स विभाग पकड़ाए गए तस्करों से एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले ट्रक ड्राइवर के बारे में पूछताछ कर उसकी तलाश कर रही है ताकि ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हो सके और यह पता चल सके कि यह लोग पीओके कश्मीर से कैसे और कहाँ और किससे यह ड्रग्स लेकर आते हैं। पुलिस सख्ती से पूछताछ में जुटी हुई हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट