April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शाह के एडिटेड वीडियो मामले में एक्स का एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने झारखंड कांग्रेस के एक्स हैंडल पर लगाई रोक

झारखंड: चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्शन लेते हुए इस पर रोक लगा दी है। असल में इसी X हैंडल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक मॉफर्ड वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद X ने ये कार्रवाई की है।

विदित हो कि प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बाद झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने समन और नोटिस भेजा है। सिंह ने कहा कि तत्काल नोटिस का जवाब देना मुश्किल है। यहां तक कि उन्हें 3 मई को स्पेशल आईटी सेल के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। पार्टी अपने कानूनी सलाहकारों से सलाह ले रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस पर बढ़ते दबाव के कारण दिल्ली पुलिस ने X से हमारा अकाउंट होल्ड करने को कहा हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो का मामला और गरमा गया है। बड़े पैमाने पर जांच शुरू की गई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस की जांच का दायरा कई राज्यों तक फैल गया है। एडिटेड वीडियो की जांच के लिए झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, नागालैंड के लिए दिल्ली पुलिस की अलग- अलग टीमें भेजी गई हैं। फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को भी तलब किया है।

दरअसल, अमित शाह के जिस फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा था वो आरक्षण से जुड़ा हुआ था। अमित शाह ने गुवाहाटी में उस फेक वीडियो को लेकर कांग्रेस पर हमला भी बोला। अमित शाह ने
कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है।

Share to...