नईदिल्ली: भारत में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तो वहीं कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 24 अप्रैल को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की आशंका है, वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में मंगलवार शाम हुई बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।
देशभर के कई राज्यों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
दिल्ली में 23 अप्रैल की शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
राजधानी में मंगलवार की शाम को हुई बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। वहीं कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इन उड़ानों में से नौ को जयपुर, दो-दो को अमृतसर और लखनऊ, एक-एक मुंबई और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट की गईं।
IMD के अनुसार, इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 के बीच रहने की संभावना है।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान