नईदिल्ली: ईरान इजरायल युद्ध मे बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से बात की साथ ही ईरान द्वारा कब्जे में लिए गए इजरायली जहाज पर सवार 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई की मांग की।
फोन पर बातचीत के दौरान जयशंकर ने ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती दुश्मनी को लेकर तनाव से बचने, संयम बरतने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया।
बता दें कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे इजरायल के एक जहाज MSC Aries को कब्जे में लिया था। यह जहाज लंदन की जोडियक मैरिटाइम है, जो इजरायल के अरबपति आइल ओफेर के जोडियक ग्रुप का है। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था। इस घटना के बाद से ही भारत मालवाहक जहाज पर सवार भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए ईरान के संपर्क में है।
जयशंकर ने X पर कहा कि ईरानी विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन से बात की। एमएससी एरीज़ के 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। लगातार बढ़ रहे तनाव को कम करने, संयम बरतने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने के महत्व पर जोर दिया साथ ही संपर्क में बने रहने पर सहमति बनी है।
अपनी प्रतिक्रिया में भारत ने स्थिति को तत्काल कम करने का आह्वान किया और कहा कि क्षेत्र में उसके दूतावास क्षेत्र में भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है।
जानकारी के मुताबिक अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ फोन पर बातचीत में जयशंकर ने ईरान और इजरायल के बीच शत्रुता पर चर्चा की है।
वहीं, एमएससी (मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी) ने कहा कि वह चालक दल के 25 सदस्यों की भलाई और जहाज की वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
ईरानी कार्रवाई के कुछ घंटे बाद व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि जहाज के चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे।
बता दें कि ईरान ने 1 अप्रैल को दमिश्क में अपने वाणिज्य दूतावास पर एक संदिग्ध इजरायली हमले के जवाब में सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागकर इजरायल पर अपना पहला सीधा हमला किया।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट