उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उनकी पत्नी व बेटे ने भी साथ में दर्शन किये। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी साथ में मौजूद रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते मध्य प्रदेश आये हुए हैं। वे आज जबलपुर से इंदौर और फिर उज्जैन पहुंचे। जहां पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। यहां से नड्डा सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और पत्नी व बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद मीडिया के साथ उन्होंने बातचीत नहीं की और जय श्री महाकाल बोलकर चले गए।
वही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि इस बार मप्र में 29 में से 29 सीट जितने के दावे के साथ ही देश में 400 के पार फिर मोदी सरकार बनने की बात कही।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट