April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसाद नही लेने पर दुकानदार ने की मुंबई के श्रद्धालुओं से मारपीट, सुप्रीम कोर्ट वकील के परिवार के 6 लोग घायल, प्रशासन ने दुकानों को तोड़ा

उज्जैन: मुंबई से उज्जैन दर्शन करने आए सुप्रीम कोर्ट के वकील और उनकी फैमिली के साथ गाड़ी पार्किंग करने के दौरान प्रसाद ख़रीदने की बात को लेकर कालभैरव मंदिर के बाहर मारपीट की गई। एक दुकानदार ने जबरदस्ती प्रसाद खरीदने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी अपने साथी दुकानदारों के साथ परिवार पर टूट पड़ा और महिलाओ युवतियों सहित पुरुषों से मारपीट की। घटना में करीब 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिन्हें उज्जैन जिला अस्पताल ईलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

आरोपियों ने मैजिक गाड़ी में बैठे परिवार की एक महिला को बाल पकड़कर खींचा। बच्चियों के साथ छेड़खानी की। हमले में सुप्रीम कोर्ट के वकील का सिर फट गया। घटना में करीब 6 लोगो को चोट आई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल मुंबई के बोरीवली वेस्ट में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील अमरदीप भट्टाचार्य, उनके भाई हाईकोर्ट के वकील भट्टाचार्य परिवार (कुल 8 सदस्य) रविवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने आए थे। इसके बाद सभी काल भैरव मंदिर पहुंचे थे।
श्रद्धालुओं द्वारा गाड़ी पार्क कर मंदिर दर्शन करने गए। वापस आने पर गाड़ी पार्किंग लगाने के बाद जबरन प्रसाद खरीदने की बात को लेकर दुकानदार ने अन्य दुकानदारो के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार द्वारा जबरन 200 रुपये प्रसाद खरीदने की मांग की गई प्रसाद नही खरीदने पर मारपीट शुरू कर दी।

श्रद्धालु सेजल भट्टाचार्य ने बताया, ‘हमने उन लोगों से कहा कि हम दर्शन कर चुके हैं, इसलिए प्रसाद नहीं लेना है। दुकानदार राजा ने 200 रुपए की मांग की। बोला कि यहां गाड़ी लगाई है तो प्रसाद भी लो, तभी आगे जाने देंगे। जबरदस्ती हमारी गाड़ी के अंदर प्रसाद फेंक दिया। 60 से 70 लोगों ने हमारी गाड़ी घेर ली। मैजिक गाड़ी के ड्राइवर कमल कुमार को धमकाया। भाभी को बाल से खींचकर बाहर निकाला। उनके कपड़े फट गए। बच्चियों को गलत तरीके से टच किया।

घटना में घायल श्रद्धालुओ को उज्जैन जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं जहाँ उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने भी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

वही कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लिया गया। जिस पर राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा तत्काल कालभैरव मंदिर परिक्षेत्र पहुंचकर अवैध रूप से संचालित दुकानों के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। वहीं श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के प्रकरण में आरोपी राजा भाटी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस की हिरासत में भी लिया गया हैं।

राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा कालभेरव मंदिर के आसपास अवैध रूप से संचालित 40 दुकानों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।

तहसीलदार आरएस पाटीदार ने बताया कि श्रद्धालुओ की सुविधा और बेहतर पार्किंग व्यवस्था के मद्देनजर लगभग 27 दुकानें सिहस्थ क्षेत्र से और 2 दुकानें शासकीय भूमि तथा मंदिर के पास अवेध रूप से संचालित 11 दुकानों का अतिक्रमण हटाकर भूमि का अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी, नगर निगम सहायक आयुक्त सहित राजस्व, पुलिस और नगर निगम का अमला मौजूद रहा।

Share to...