नईदिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार जल्द ही टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह से बदलने वाली है। अब टोल प्लाजा पर टैक्स का भुगतान करने की बजाए एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी।
इस नए सिस्टम से हाईवे पर सफर करने वालों को फायदा होगा। क्योंकि उन्हें उतने ही पैसे देने पड़ेंगे जितने किलोमीटर की वे यात्रा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया कि, “अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और एक सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली लागू होगी। आपके बैंक खाते से सीधे पैसा कट जाएगा और आप जितनी सड़क तय करेंगे उसी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। पहले मुंबई से पुणे जाने में 9 घंटे लगते थे, अब यह घटकर 2 घंटे हो गया है।
इसके साथ ही, भारतमाला परियोजना के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, “भारतमाला-1 प्रोजेक्ट 34 हजार किलोमीटर की परियोजना है और भारतमाला-2 लगभग 8500 किलोमीटर की है… 2024 के आखिर तक इस देश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। मेरी कोशिश राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाने का है और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगा…” सारे शहरों और लंबे रूट्स पर e-Buses चलाएगी।
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले 18 मार्च, 2024 को बताया था कि मोदी सरकार की अगले पांच साल में सभी भारतीय शहरों में और दिल्ली-शिमला, दिल्ली-चंडीगढ़ के साथ मुंबई-पुणे जैसे कुछ लंबे रूट्स पर इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा था कि बैट्री के दामों में गिरावट से यात्रियों के लिए बसों का किराया 30% कम हो जाएगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर