अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक प्लाटून कमांडर को गोली लगने का मामला सामने आया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में 53 वर्षीय एक कमांडेंट राम प्रसाद को गोली लग गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल अवस्था में कमांडर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो राम प्रसाद के सीने में गोली लगी थी और वो जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। इसकी जानकारी तुंरत उच्च अधिकारियों को दी गई और उन्हें मंडलीय हॉस्पिटल दर्शननगर में भर्ती कराया गया। इसके बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए किया रेफर कर दिया गया। वह अमेठी के रहने वाले हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है।
अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्लाटून कमांडर को गोली लगी है। दुर्घटनावश चली गोली सीने से हो पार हो गई। इसके चलते शरीर के कई अंदरूनी हिस्से को नुकसान हुआ। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। फिलहाल स्थिति नाजुक है और इलाज किया जा रहा है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल