इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का लठमार होली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर एक छात्रा ने मुख्यमंत्री सहित चुनाव आयोग को ट्वीट कर शिकायत की है। जिसमें वो सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रही है।
दरअसल मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ लेडी सब इंस्पेक्टर को अनाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश देना भारी पड़ गया है। कल पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। वहीं इंदौर से लेडी सब इंस्पेक्टर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गाड़ी में बैठी लेडी सब इंस्पेक्टर अलाउंस करती नजर आ रही है की जनता से निवेदन हैं की आचार संहिता का ध्यान रखे और अपने अपने घर चले जाए। होली खेलने का समय 4 बजे तक का निर्धारित किया था। अपने घर रहे वर्ना पुलिस द्वारा लठमार होली का आयोजन किया जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कानून की छात्रा ने निर्वाचन आयोग और सरकार को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वही इंदौर पुलिस का कहना है कि वीडियो को वरिष्ट अधिकारियों ने संज्ञान में लिया हैं और उस की जांच की का रही है। इस मामले में डीसीपी के द्वारा एक शोकाज नोटिस भी जारी किया है और आए हुवे तथ्यो के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल