April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

छात्रा ने कत्थक नृत्य द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम किया अर्जित

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय की माइक्रोबायोलॉजी अध्ययनशाला की छात्रा ने कथक नृत्य द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम अर्जित किया हैं।

विक्रम विश्वविद्यालय की माइक्रोबायोलॉजी अध्ययनशाला की छात्रा गौतमी नाइक ने खजुराहो में आयोजित कथक कुंभ में भाग लिया। गौरतलब, है कि खजुराहो में 50वीं कथक कुंभ का आयोजन किया गया था जिसमें विक्रम विश्वविद्यालय की माइक्रोबायोलॉजी अध्ययनशाला की छात्रा गौतमी नाइक ने इस आयोजन में भाग लिया और कथक नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज किया, जिसके लिए उनके प्रसंशा पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय ने गौतमी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सदैव अपने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए, विशेषकर गायन, वादन और नृत्य यह व्यक्ति के मन को प्रफुल्लित करता है।

इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजी अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अलका व्यास सहित विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अनिल शर्मा, कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित विक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी।

Share to...