April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नए चुनाव आयुक्तों ने किया पदभार ग्रहण, चुनाव आयोग की अहम बैठक आज

नईदिल्ली: नए चुनाव आयुक्तों ने नियुक्ति के एक दिन बाद यानी आज पदभार संभाल लिया है।
चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने शुक्रवार की सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत किया।

दोनों के पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे चुनाव आयोग की एक अहम बैठक होनी है। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान दोनों चुनाव आयुक्त सीईसी के साथ चुनाव कार्यक्रम को निर्णायक रूप देने पर मंथन करेंगे।

निर्वाचन सदन में होने वाली बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा की जाएगी कि लोकसभा चुनावों की घोषणा कब की जाए।

Share to...