April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फिट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नईदिल्ली: दिल्ली के केशवपुर मंडी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रविवार को एक 40-फीट गहरे बोरवेल में बच्चा गिर गया है। उसे निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि बोरवेल केशवपुर मंडी स्थित दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट के भीतर स्थित है। एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंची है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है। बच्चे को बोरवेल से निकालने की जद्दोजहद में रस्सी डाला गया है लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्चे को नहीं निकाला जा सका है।

विकासपुरी पुलिस स्टेशन के मुताबिक, “केशवपुर जल बोर्ड प्लांट के अंदर बोरवेल में एक शख्स के गिरने के संबंध में रात के दौरान विकासपुरी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड भी पहुंची। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। शख्स को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। जो व्यक्ति गिरा है, उसकी पहचान या अन्य जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है।

एनडीआरएफ की टीम द्वारा
कहा जा रहा है कि बोरवेल के ही पैरलल एक और बोरवेल खोदने की तैयारी में है। बोरवेल की गहराई 40-फीट है और इसके भीतर से बच्चे को निकालना काफी कठिन हो सकता है। एनडीआरएफ की टीम को नए बोरवेल की खुदाई में लंबा समय लग सकता है।

Share to...