रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले एक विवाह समारोह से लौटकर अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा आज सुबह हुआ था, जब बलेनो कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में जान गंवाने वाले लोग चरखी दादरी के चांगरोड गांव के रहने वाले थे।
पुलिस सभी मृतकों के शवों का पीएम करवाकर परिजनों को सौप देगी। वही पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध