April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई झोपड़ियां व दुकाने जली, 1 की मौत 3 से 4 घायल

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भयंदर में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग की घटना होने से कई झोपड़ियां और दुकानें राख हो गई हैं। यह इलाका मुंबई शहर के बगल में स्थित है। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आगजनी के वक्त गैस सिलेंडर फटने की भी आवाजें आ रही थीं।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 24 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। दमकल विभाग का एक कर्मचारी भी आग बुझाने के दौरान घायल हुआ है। आग लगने की इस घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं

घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य की देखरेख कर रहे मीरा भयंदर नगर निगम (MBMC) के आयुक्त ने कहा कि यह घटना आजाद नगर झुग्गी बस्ती में सुबह करीब हुई। आग लगने के बाद झोपड़ियों में रहने वाले और इलाके के अन्य निवासी अपने घरों से बाहर भाग गए। उन्होंने बताया कि हमें पता चला है कि घटना में दो बच्चे घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारा एक जवान भी घायल हुआ है। घटनास्थल पर एक जला हुआ शव पाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

नगर निकाय प्रमुख ने कहा कि एमबीएमसी और अन्य पड़ोसी नगर निकायों से कम से कम 24 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया।

Share to...