उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों की इस समय दो पालियों में एल एल एम, एलएलबी, एमबीए आदि की परीक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पाण्डेय सुमन मानविकी में संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मंगलवार दोपहर कुलपति परीक्षा के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।
परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर कुलपति ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया और केंद्राध्यक्ष डॉक्टर संग्राम भूषण से कहा कि परीक्षा का सुचारु रूप से संचालन करवाना विश्वविद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। परीक्षा में जुटी समस्त टीम को बहुत ध्यानपूर्वक यह काम संपन्न करे साथ ही ध्यान रखे कि विद्यार्थियों को भी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की कोई समस्या न हो। परीक्षा भी अच्छे से संचालित हो।
इस दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा, केंद्राध्यक्ष डॉ संग्राम भूषण, डॉ राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर आदि सहित अनेक प्राध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर