April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

किराना दुकान में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर परिवार आया आग की चपेट में, महिला की मौत, पिता पुत्र गंभीर

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगजनी का एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बड़ा हादसा हो गया जिसमे की एक महिला की मौत हो गयी, वही महिला का पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी हैं।

दरअसल इंदौर के परदेशीपुरा इलाके की क्लर्क कॉलोनी में आज एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार आग में फंस गया, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने जैसे-तैसे सबको निकाला और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

फायर ब्रिगेड के अधिकारियो के अनुसार हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है, महिला की मौत दम घुटने और 60% जलने से हुई है।

नंदानगर के क्लर्क कॉलोनी में मांगीलाल बद्रीलाल ब्रदर्स की यह दुकान बताई जा रही है। दुकान मालिक का परिवार भी ऊपर ही रहता है, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जाँच में जुटी हुई हैं।

Share to...