खरगोन: खरगोन जिले के झिरन्या में दो दोस्तो में मात्र 500 रुपये की अजीब सी शर्त के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। शर्त के कारण ज्यादा शराब पीने से एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
दरअसल खरगोन जिले के झिरन्या में दो दोस्तों दिनेश और अरूण ने बिना पानी मिलाये पांच पांच क्वार्टर शराब पीने की मात्र 500 रुपये की अजीब शर्त लगाई थी। जल्दी पीने के चक्कर में दोनो की ही तबीयत बिगड गई। लोगो ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई वही अरूण की अस्पताल से स्वस्थ होने पर छुट्टी हो गई। शराब पीने और शर्त लगाने का यह घटनाक्रम गुरूवार दिन का बताया जा रहा है।
अब शर्त के बाद शराब पीने का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद झिरन्या थाना पुलिस जाॅच में जुट गई है।
बताया जा रहा है शर्त के दौरान कुछ ग्रामीणो ने भी शराब पीने को कहा था। भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य अब खूद गंभीर मामले की जाॅच कर रहे है। इधर परिजनों ने दोषीयो पर कार्यवाही की मांग कर मृतक के परिवार को शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

More Stories
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान