अफगानिस्तान के बदख्शां इलाके मे रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। भारतीय नागरिक उड्डयन विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय विमान नही हैं। क्रेश हुआ एयरक्राफ्ट एयर एम्बुलेंस था। यह थाईलैंड से मॉस्को जा रहा जिसने भारत के गया एयरपोर्ट से ईंधन भरा था।
अफगानिस्तान में एक पैसेंजर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
पहले रिपोर्ट आई थी, कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वो भारतीय है, लेकिन अब डीजीसीए ने पुष्टि की है, वो विमान भारतीय नहीं है। डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है, कि यह भारतीय विमान नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।
डीजीसीए अधिकारी के अनुसार., टोलो न्यूज के हवाले से गलत जानकारी वाले पहले ट्वीट को हटाया जा रहा है।
आपको बता दें, कि अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को भारत का विमान बताया था। टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से कहा था, कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।
वही स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और अब यह डीजीसीए की पुष्टि के बाद स्पष्ठ हो गया हैं यह दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय विमान नही था।
वही रूसी विमानन अधिकारियों का कहना है कि एक रूसी-पंजीकृत विमान, जिसमें छह लोगों के सवार होने की आशंका है, शनिवार शाम को अफगानिस्तान के ऊपर रडार स्क्रीन से गायब हो गया। विमान फ्रांस निर्मित डसॉल्ट फाल्कन 10 जेट था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, विमान एक चार्टर उड़ान थी जो भारत से उज्बेकिस्तान होते हुए मॉस्को जा रही थी।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम