पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली हैं। खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भगवंत मान को धमकी दी है। पन्नू ने 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है।
दरअसल सीएम भगवंत मान पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है। इसीलिए उसने गैंगस्टर्स को अपने साथ आने के लिए कहा है।
खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने अपराधियों को साथ रहने की अपील की है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर