मणिपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रविवार को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
इस मौके पर यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आज तक भारत के प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने का समय नहीं मिला। राहुल गांधी ने कहा कि, ‘मोदी जी, बीजेपी आरएसएस के लिए शायद मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है।
मणिपुर में कांग्रेस नेताओं की फ्लाइट लेट हो गई, इसके लिए राहुल गांधी ने मंच से माफी भी मांगी। यात्रा शुरू किए जाने के मौके पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि, 29 जून के बाद से मणिपुर में शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। पूरे राज्य में नफरत फैल गई हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता था कि, जैसे हमने पैदल यात्रा की, वैसे ही हम ईस्ट से वेस्ट तक यात्रा करें। लोगों ने यात्रा शुरू करने के लिए अलग-अलग सुझाव दिए, कोई ईस्ट कोई वेस्ट से कह रहा था, लेकिन मैंने कहा कि, अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि, हमने नफरत को मिटाने और भारत को एक सूत्र में बांधने की बात की है। हमने भारत जोड़ो यात्रा 1 में इस अभियान की शुरुआत की है। लोगों ने हमसे कहा कि हमें भी पूर्व से पश्चिम की ओर यात्रा करनी चाहिए, जैसे हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी। चूँकि हमारे पास समय कम है इसलिए हमने इसे बसों का उपयोग करके एक हाइब्रिड यात्रा के रूप में करने का निर्णय लिया।
इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली से इंडिया की विशेष फ्लाइट से सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी समेत 70 के करीब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ इंफाल पहुंचे।
विदित हो कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 6700 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा के रूट में अब अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट