April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में गिरी, बड़ा हादसा टला

उज्जैन: उज्जैन में एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया। उज्जैन की शिप्रा नदी में आज शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई हैं। घटना मंगलनाथ मंदिर के पास छोटे पुल की बताई जा रही है। कार में सवार चारों यात्री सुरक्षित है। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया हैं।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि कार भेरवगढ़ क्षेत्र से मंगलनाथ मंदिर की ओर आ रही थी, तभी छोटे पुल पर श्वान का एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने में कार सवार कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिरी गई।

पुल से कार नीचे गिरने की जानकारी लगते ही पुलिस व प्रशासन का अमला मौके पर पहुँचा। वहीं रेस्क्यू कर चारों यात्रियों को बचा लिया गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस जांच कर रही है।

Share to...